Breaking News

गणित ओलंपियाड में कादरचौक के मेधावियों का जलवा टॉप-10 में जगह बनाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान

Spread the love

कादरचौक। ब्लॉक कादरचौक स्थित बीआरसी असरासी पर आयोजित गणित ओलंपियाड परीक्षा में परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी तार्किक क्षमता का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप-10 में स्थान हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थियों ने पूरे ब्लॉक और अपने-अपने विद्यालयों का गौरव बढ़ाया है।
इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल के बच्चों में गणित विषय के प्रति रुचि जाग्रत करना, उनकी तार्किक एवं विश्लेषणात्मक सोच को विस्तार देना और छिपी हुई प्रतिभा को तराशना रहा। कड़े मुकाबले के बीच टॉप-10 में जगह बनाने वाले सफल विद्यार्थियों में करिश्मा (सी.एस. जलालपुर) अनमोल (सी.एस. बमनौसी), अनुज प्रताप (सी.एस. ककौड़ा), जोहेब (यू.पी.एस. गौरामई), जागृति (सी.एस. भूड़ा भदरौल), दिव्यांश (सी.एस. सुर्खा), सुमित (यू.पी.एस. खिरिया बाकरपुर), रोहित शाक्य (यू.पी.एस. पसेई), अखिलेश (पी.एम. श्री बौन्दरी), राहुल (पी.एम. श्री बौन्दरी) शामिल हैं।
छात्रों की इस शानदार उपलब्धि से विद्यालयों और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। शिक्षकों ने कहा कि यह सफलता बच्चों के अथक परिश्रम, लगन और गणित विषय के प्रति उनके गहरे लगाव का परिणाम है। ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के साथ उन्हें भविष्य की बड़ी परीक्षाओं के लिए प्रेरित करती हैं।
परीक्षा के सफल व निष्पक्ष संचालन में कक्ष निरीक्षक के रूप में डॉ. स्मृति परमार, विपिन प्रताप एवं हरेंद्र मोहन ने अहम जिम्मेदारी निभाई। वहीं, नोडल एआरपी योगेश शर्मा तथा एआरपी अंजुम खान, शैलेंद्र सिंह और रत्नेश कुमार ने सक्रिय पर्यवेक्षण कर सहयोग दिया। सभी अधिकारियों एवं शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी और बिसौली में 28 व 29 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला

Spread the loveबदायूं। बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए बदायूं जिले …