Breaking News

बदायूं के कई पूर्व जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने थामा सपा का दामन

Spread the love

लखनऊ/बदायूं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में सोमवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में विभिन्न राजनीतिक दलों के कई नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव और बदायूं के सांसद आदित्य यादव भी मौजूद रहे।

सपा में शामिल होने वालों में पूर्व विधायक सिनोद कुमार शाक्य, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति सागर और बदायूं की पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं जिला पंचायत सदस्य सुनीता शाक्य प्रमुख रूप से शामिल रहीं। इनके अलावा म्याऊं ब्लॉक प्रमुख के देवर केसी शाक्य सहित विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ली।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद आजम चौधरी, अंकित मौर्य, तेज सिंह शाक्य, इमरान सिद्दीकी, प्रतीक शाक्य, यादवेंद्र शाक्य, कामता प्रसाद कश्यप, विशाल गुप्ता, कुमारपाल शाक्य, मनोज शाक्य, सतीश चंद्र जाटव, साबिर खान और दिलशाद खान सहित कई लोग शामिल रहे।

बिसौली क्षेत्र से लोकेश आनंद सेठी, मनोज शर्मा, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, सुनील सिंह, सुदेश सिंह, रंजीत सिंह उर्फ आशू, सत्यप्रकाश पाठक, अशोक शर्मा, सुभाष शर्मा और धर्मेन्द्र सक्सेना सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की।

इसके अलावा ग्राम प्रधानों, पूर्व प्रधानों, जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्यों, सभासदों, सहकारी समितियों के पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं, व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी का दामन थामा। सदस्यता लेने वालों में करणी सेना बदायूं के जिलाध्यक्ष ठा. सुमित कुमार देवा, परशुराम युवा मंच के जिलाध्यक्ष हिमांशु उपाध्याय और पाल महासभा के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह बघेल भी शामिल रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मुख्यमंत्री से टीएमयू के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन की लखनऊ में शिष्टाचार भेंट

Spread the love सीएम को शीर्ष नेतृत्व ने यूनिवर्सिटी की विकास यात्रा बताई, मुलाकात करने …