Breaking News

ओपन नेशनल ताइक्वांडो में बदायूं के मोहम्मद आसिम फय्याज ने जीता गोल्ड मेडल

Spread the love

जिले का नाम किया रोशन
बदायूं।बरेली स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बदायूं के होनहार खिलाड़ी मोहम्मद आसिम फय्याज ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल के छात्र आसिम ने प्रतियोगिता के अंडर-40 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
अधिवक्ता मोहम्मद शीराज़ आलम के पुत्र मोहम्मद आसिम फय्याज की इस राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि से परिवार, विद्यालय प्रबंधन और खेल प्रेमियों में हर्ष की लहर है। खेल विशेषज्ञों और कोचों का कहना है कि आसिम की यह ऐतिहासिक जीत उनके कड़े अनुशासन, नियमित अभ्यास, कड़ी मेहनत और खेल के प्रति अटूट समर्पण का प्रतिफल है।
आसिम की इस स्वर्णिम सफलता पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परिजनों ने कहा कि आसिम ने कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि अन्य नवोदित खिलाड़ियों और छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी कि निरंतर लगन और आत्मविश्वास के बल पर बड़े से बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कुंवरगांव में धूमधाम से निकली भगवान श्रीराम की भव्य बारात, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत; जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा नगर

Spread the love कुंवरगांव संवाददाता, कुंवरगांव बदायूं। कुंवरगांव नगर में शुक्रवार को भगवान श्रीराम की …