Breaking News

पूर्व मंत्री आबिद व चेयरमैन फात्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना

Spread the love

पूर्व मंत्री आबिद व चेयरमैन फात्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की महर्षि वाल्मीकि जयंती की भव्य शोभायात्रा सफाई कर्मियों को दिवाली बोनस का ऐलान
बदायूँ। शहर में महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर भव्य एवं आकर्षक शोभायात्रा श्रद्धा व उल्लास के साथ निकाली गई। आरिफपुर नवादा स्थित प्राचीन वाल्मीकि मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ, जहाँ मुख्य अतिथि पूर्वमंत्री आबिद रज़ा और विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद की चेयरमैन फात्मा रज़ा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। इस दौरान वाल्मीकि समाज के पदाधिकारियों व गणमान्य नागरिकों ने दोनों अतिथियों का पगड़ी पहनाकर और फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।
शोभायात्रा में भगवान वाल्मीकि के जीवन और रामायण प्रसंगों पर आधारित मनमोहक झांकियां सजी थीं। डीजे और बैंड-बाजों की धार्मिक धुनों ने पूरे मार्ग को भक्तिमय बना दिया। नगर पालिका प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरे शोभायात्रा मार्ग पर मैटिंग बिछाई गई थी और सफाई व प्रकाश की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई।
समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन व उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज बेहद बहादुर और निष्ठावान है। समाज के लोगों को उनके बताए सत्य, समरसता और भाईचारे के मार्ग पर चलना चाहिए।
इस अवसर पर आबिद रज़ा ने मंच से चेयरमैन फात्मा रज़ा से आग्रह किया कि शहर को स्वच्छ रखने वाले पालिका के सफाई कर्मचारियों को दीपावली पर विशेष बोनस दिया जाए। चेयरमैन फात्मा रज़ा ने इस आग्रह को तुरंत स्वीकार करते हुए सफाई कर्मियों को बोनस देने की घोषणा की, जिससे कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। चेयरमैन ने कहा कि वाल्मीकि समाज ने हमेशा उनका साथ दिया है और उनके सहयोग के लिए वे सदैव आभारी रहेंगी।
शोभायात्रा में सभासद अनवर खां, नवेद, गिरीश शुक्ला, सुरजीत, मोहत्शम सिद्दीकी, अनीस सिद्दीकी, लालू, छोटू, बब्लू तथा वाल्मीकि कमेटी के अध्यक्ष राजू लाल, मंत्री अरुण, कोषाध्यक्ष विपिन प्रताप, अनिल विराट, नवीन विद्यार्थी, रमेश डी लाल, कुक्कू, लखन रोहिल, अतुल लंकेश, आकाश राज, राजकुमार, उमेश पाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूँ कोतवाली पुलिस का दोहरा एक्शन: चोरी के ई-रिक्शा सहित दो शातिर गिरफ्तार

Spread the loveबदायूँ कोतवाली पुलिस का दोहरा एक्शन: चोरी के ई-रिक्शा सहित दो शातिर गिरफ्तार, …