Breaking News

500 ग्राम अफीम और बाइक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Spread the love

उझानी। जनपद बदायूँ में मादक पदार्थों की तस्करी और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना उझानी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। सोमवार को उझानी पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर 500 ग्राम अवैध अफीम व तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल सहित तीन शातिर तस्करों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी उझानी के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के दौरान उपनिरीक्षक सुरेशपाल सिंह मय पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग नशीले पदार्थ की बड़ी खेप लेकर जा रहे हैं। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कोल्ड स्टोर के पास, मिहोना गांव के रास्ते पर संदिग्धों की घेराबंदी की और तीन अभियुक्तों को दबोच लिया।
पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान संजीव पुत्र रामखिलाड़ी, सरवेन्द्र पुत्र रामखिलाड़ी (दोनों निवासी ग्राम मिहोना, थाना उझानी) तथा अबरार पुत्र अन्सार (निवासी मानकपुर, थाना उझानी, जनपद बदायूँ) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से 500 ग्राम अवैध अफीम तथा परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल (नंबर UP 24 BS 2877) बरामद की गई।
थानाध्यक्ष के अनुसार, इस संबंध में थाना उझानी पर मुकदमा अपराध संख्या 414/2026, धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। विधिक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम की इस तत्परता से मादक पदार्थ तस्करों में हड़कंप मच गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाबा इंटरनेशनल स्कूल में स्वच्छता और गंगा संरक्षण के प्रति किया जागरूक

Spread the loveप्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 35 से अधिक छात्र-छात्राएं सम्मानित बिल्सी। बाबा …