श्री सीताराम मंदिर में बनी भव्य रूपरेखा
बदायूं। अखिल भारतीय सनातन धर्म कल्याण सभा के तत्वावधान में समाज में सनातन एकता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक स्वाभिमान को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से 14 दिवसीय ‘दिव्य सनातन दीप महायज्ञ’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। आगामी 1 नवंबर से 14 नवंबर 2026 तक चलने वाले इस जन-अभियान की कार्ययोजना तैयार करने के लिए श्री सीताराम मंदिर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि पखवाड़े भर नगर के प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों और विभिन्न मोहल्लों में व्यापक स्तर पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम संपन्न होंगे। मुख्य संयोजक आचार्य पं. मुमुक्षु कृष्ण शास्त्री ने कहा कि दीप मात्र अंधकार मिटाने का साधन नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कार और सकारात्मक ऊर्जा का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस महायज्ञ का मूल उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति के भीतर धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता की ज्योति जगाना है, ताकि समाज अपनी समृद्ध विरासत के संरक्षण के लिए एकजुट हो सके।
कार्यक्रम के तहत शहीद भगत सिंह चौक (नवादा), भामाशाह चौक (पुलिस लाइन), परशुराम चौक (लावेला), शास्त्री चौक, महाराणा प्रताप चौक, अवंतीबाई चौक, कार्तिकेय चौक, सरदार पटेल चौक, केशव चौक, लक्ष्मीबाई चौक, श्री रघुनाथ जी पंजाबी मंदिर और श्री सीताराम मंदिर सहित सभी प्रमुख मोहल्लों व घरों में दीप जलाए जाएंगे।
बैठक में अमित पाण्डेय, नवल किशोर शर्मा, डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह, राहुल चौबे, पंकज शर्मा, राजेश शर्मा, प्रदीप मेहरे, पवन शंखधार, कामेश पाठक, आमोद मिश्रा, मृगांक मिश्रा, हरिओम रस्तोगी, बालमुकुंद मेहरे, मारुत सक्सेना, दिनेश चन्द्र मिश्र और कन्हैयालाल सहित कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। सभी उपस्थितजनों ने इस पुनीत अभियान को सफल बनाने के लिए तन-मन से सहयोग का संकल्प लिया।
Budaun Amarprabhat