बदायूं की सियासत में नए चेहरों की एंट्री से पुराने दावेदारों की बढ़ी चुनौती, बिल्सी-बिसौली और सदर सीट पर चर्चा तेज
सपा में नए नेताओं के आने से टिकट की दावेदारी के समीकरण बदलने के आसार, पुराने दावेदारों को भी तलाशने होंगे नए रास्ते
बदायूं। जिले की राजनीति में दल-बदल के हालिया घटनाक्रम ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चाओं को नया मोड़ दे दिया है। भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए पूर्व विधायकों और अन्य नेताओं के बाद अब पार्टी के भीतर संभावित दावेदारों के समीकरणों पर भी चर्चा होने लगी है। खासकर बिल्सी, बिसौली और बदायूं सदर विधानसभा सीटों को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल देखी जा रही है।
सपा में नए नेताओं की आमद से पहले से तैयारी कर रहे पुराने दावेदारों के सामने अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत रखने की चुनौती बढ़ सकती है। लंबे समय से टिकट की उम्मीद लगाए बैठे नेताओं को अब नए समीकरणों के बीच अपनी जगह बनाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। हालांकि, अभी किसी सीट पर प्रत्याशी को लेकर कोई अंतिम स्थिति स्पष्ट नहीं है।
फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी में नए और पुराने चेहरों के बीच तालमेल कैसे बनता है और आगामी चुनाव में टिकट की दावेदारी किस दिशा में आगे बढ़ती है।
Budaun Amarprabhat