बिल्सी। दीपावली पर लगने वाले पटाखों के अस्थायी बाजार के लिए मंगलवार को प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने तीन संभावित स्थानों का निरीक्षण किया। एसडीएम गौरव आर्य, सीओ आलोक सिद्धू और कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
अधिकारियों ने सबसे पहले मुजरिया मार्ग पर रंजन तिराहे के पास खाली जगह का निरीक्षण किया। इसके बाद बाबा इंटरनेशनल स्कूल के पास स्थित खाली मैदान और बदायूं स्टैंड पर संभावित स्थानों को देखा। टीम ने तीनों जगहों की स्थिति और उपलब्ध सुविधाओं से संबंधित जानकारी जुटाई।
निरीक्षण के बाद तैयार रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। इसी के आधार पर पटाखों के अस्थायी बाजार के लिए स्थान निर्धारित किया जाएगा। फिलहाल प्रशासन ने किसी भी स्थान को अंतिम रूप नहीं दिया है।
Budaun Amarprabhat