गुजरात के अंकलेश्वर में आयोजित छठवें भारतीय साइंस टेक्नो फेस्टिवल में किया गया सम्मानित
गोरखपुर। खगोल विज्ञान के क्षेत्र में कार्य कर रहे खगोलविद अमर पाल सिंह को गुजरात के अंकलेश्वर में आयोजित छठवें भारतीय साइंस टेक्नो फेस्टिवल-2026 में नेशनल कलाम यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 24 और 25 अक्टूबर को आयोजित इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में उन्हें खगोल विज्ञान के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों और वैज्ञानिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।
आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी, रचनात्मकता और नवाचार के क्षेत्र में प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम का आयोजन रमन साइंस एंड टेक्नोलॉजी फाउंडेशन, एपीजे अब्दुल कलाम नेशनल काउंसिल ऑफ यंग साइंटिस्ट और नेशनल काउंसिल ऑफ टीचर्स साइंटिस्ट सहित विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से किया गया।
सम्मान मिलने पर अमर पाल सिंह ने कहा कि यह केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि उन सभी लोगों की उपलब्धि है, जो विज्ञान में विश्वास रखते हैं और समाज में अपना योगदान दे रहे हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर विज्ञान और खगोल विज्ञान से जुड़े वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस सम्मान को खगोल विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों और आमजन में रुचि बढ़ाने तथा वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
Budaun Amarprabhat