Breaking News

रेल जनसंवाद के जरिए यात्रियों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Spread the love

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में विशेष अभियान 6.0 के तहत प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर रेल जनसंवाद के माध्यम से यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान में रेलवे के अधिकारी, पर्यवेक्षक और कर्मचारी भाग ले रहे हैं।

रेल जनसंवाद के दौरान यात्रियों को गीले, सूखे, सैनिटरी और अन्य विशेष कचरे के लिए निर्धारित चार प्रकार के डस्टबिन के उपयोग की जानकारी दी जा रही है। साथ ही कचरे को अलग-अलग रखने और उसके उचित निस्तारण के महत्व के बारे में भी बताया जा रहा है।

स्वच्छता का संदेश देने के लिए विभिन्न स्टेशनों पर नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। इनके माध्यम से यात्रियों को रेलवे परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे कचरा निर्धारित डस्टबिन में डालें और स्टेशन परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सहयोग करें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मुख्यमंत्री से टीएमयू के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन की लखनऊ में शिष्टाचार भेंट

Spread the love सीएम को शीर्ष नेतृत्व ने यूनिवर्सिटी की विकास यात्रा बताई, मुलाकात करने …