उझानी। थाना उझानी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 315 बोर के तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के मुताबिक, उपनिरीक्षक अविनाश पुंडीर पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना के आधार पर अल्लीपुर तिराहे से ग्राम अल्लीपुर मढ़ैया की ओर जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस ने गिरफ्तार युवक की पहचान मोहित यादव पुत्र वीरेंद्र, निवासी ग्राम भैंसोरा, थाना उझानी के रूप में बताई है। इस मामले में थाना उझानी में मुकदमा संख्या 415/26 के तहत धारा 9/25(1) आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की गई है।
Budaun Amarprabhat