Breaking News

32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जनपदीय आयोजन संपन्न नन्हे वैज्ञानिकों ने दिखाए नवाचार

Spread the love

बदायूं।जनपद में 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 का जिला स्तरीय कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस विज्ञान महोत्सव का कुशल आयोजन जिला विज्ञान क्लब बदायूं के समन्वयक विवेक जौहरी तथा समग्र शिक्षा (माध्यमिक शिक्षा) के समन्वयक शिव भद्र उपाध्याय के संयुक्त प्रयासों से कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य एवं जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) की प्रतिनिधि श्रीमती नूतन रानी ने की।
आयोजन में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और 40 से अधिक शोधपरक विज्ञान प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। बाल वैज्ञानिकों ने नवाचार और वैज्ञानिक सोच पर आधारित विभिन्न मॉडलों के जरिए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रस्तुत सभी प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन निर्णायक मंडल की सदस्य सुश्री ममता शर्मा, श्री गिरधारी सिंह राठौर एवं श्री देवेंद्र सहाय द्वारा सूक्ष्मता से किया गया।
प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, बदायूं की छात्रा शीतल एवं पारुल के प्रोजेक्ट को सर्वश्रेष्ठ चुनते हुए चयनित किया गया। वहीं, जूनियर वर्ग में बी.आर.बी. मॉडल स्कूल, बदायूं के छात्र आदित्य व रिदम तथा नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज, बदायूं की छात्रा अकशा व मजहरी के प्रोजेक्ट्स ने बाजी मारी।
कार्यक्रम के समापन सत्र में चयनित सभी मेधावी बाल वैज्ञानिकों को जिला विज्ञान क्लब बदायूं की ओर से समन्वयक विवेक जौहरी और प्रधानाचार्य श्रीमती नूतन रानी द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों की नवाचारी सोच की सराहना करते हुए उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

चांदपुर का जेपी पब्लिक स्कूल टीएमयू वॉलीबाल चैंपियन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद में कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन की ओर से …