Breaking News

केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने किया महिला सशक्तिकरण पर आधारित पुस्तकों का विमोचन, डॉ. त्रिवेन्द्र के प्रयासों को सराहा

Spread the love

उझानी (बदायूं)। एपीएम पीजी कॉलेज उझानी के राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष एवं प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. त्रिवेन्द्र कुमार सिंह द्वारा रचित महिला सशक्तिकरण पर आधारित दो पुस्तकों का राज्यसभा सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने विमोचन किया। इनमें ‘महिलाएं : शिक्षा एवं स्वास्थ्य’ और ‘प्रतिभाशाली महिलाएं’ शामिल हैं। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने डॉ. त्रिवेन्द्र के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में उनका साहित्यिक योगदान समाज को सकारात्मक दिशा देगा। उन्होंने डॉ. त्रिवेन्द्र को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। अंतरराष्ट्रीय साहित्य जगत में पहचान बना चुके डॉ. त्रिवेन्द्र का मानना है कि शिक्षा का उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पटाखे खरीदकर लौट रहे बाइक सवारों को पिकअप ने मारी टक्कर, युवक की मौत

Spread the loveहादसे में दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल, बरेली रेफर बिल्सी। थाना बिल्सी …