
आसफपुर। गांव सुरैनी पापड़ी की बेटी प्राची यादव ने हरियाणा लोक सेवा आयोग की PCS परीक्षा में 38वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वहीं, उनके चचेरे भाई सोमेश यादव ने उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (स्टेनो) की परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार को दोहरी खुशी दी। प्राची ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में एमए किया है। उनकी सफलता पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। परिजनों और गणमान्य लोगों ने दोनों होनहारों का फूल-मालाओं से स्वागत कर मिठाई खिलाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
Budaun Amarprabhat