बदायूं। शहर की श्रीराम नगर कॉलोनी में दीपावली के अवसर पर आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यमंत्री आबिद रजा शामिल हुए। वह अपने करीबी मनोज गुप्ता के आवास पर पहुंचे, जहां कॉलोनीवासी दीपावली का उत्सव मना रहे थे। इस दौरान पूर्व मंत्री ने बच्चों के साथ फुलझड़ियां जलाकर खुशियां साझा कीं और उन्हें दीपावली के उपहार भी बांटे। उन्होंने कॉलोनीवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मन्नू पाण्डेय, अमित पाण्डेय, सुमित, साहिल गुप्ता, प्रदीप शर्मा, ओजित शर्मा और विराट सहित कई लोग परिवार के साथ मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat