भाई दूज के पावन पर्व पर बदायूं के कादरचौक कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था कादरचौकः भाई दूज को लेकर सजीं मिठाई की दुकानें, थाना प्रभारी ने किया पैदल गश्त
कादरचौक, बदायूं: विकासखंड कादरचौक के कस्बे में भाई दूज के त्यौहार को लेकर मिठाई की दुकानें सज गई हैं। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने अपने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया। उन्होंने सभी दुकानदारों को अनुशासन में रहने के निर्देश दिए कि अपनी-अपनी दुकान पीछे लगाएं, ताकि रोड पर जाम की आशंका न बने। ठेला वालों को भी सूचित किया गया कि एक भी ठेला रोड पर न लगे और शांति व्यवस्था बनाए रखें जगह-जगह पर पुलिस कर्मी तैनात रहकर अपनी ड्यूटी करते रहे। मिठाई की दुकानों से बहन-बेटियां मिठाई खरीदते हुए नजर आईं।
Budaun Amarprabhat