उसावां। बिजली की समस्या से परेशान किसानों ने मंगलवार को उसावां बिजली उपकेंद्र पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए 100 केवीए के स्थान पर 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की।
किसानों का कहना है कि मौजूदा ट्रांसफार्मर पर करीब 15 ट्यूबवेल और सबमर्सिबल का लोड है। अधिक लोड के चलते ट्रांसफार्मर बार-बार खराब हो रहा है, जिससे सिंचाई प्रभावित हो रही है। किसान शिशुपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि कई दिनों से समस्या के समाधान के लिए बिजलीघर के चक्कर लगा रहे हैं। किसानों ने चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रदर्शन में करीब 20 किसान मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat