बिनावर। थाना बिनावर क्षेत्र के गांव बिलहैत में मंगलवार को शराब ठेके के पास रखी किसानों की कवार की गरियों में भीषण आग लग गई। अग्निकांड में करीब एक दर्जन किसानों की कवार जलकर राख हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार, ठेके के पास बीड़ी पीने के दौरान लापरवाही से आग लगने की आशंका है। सूचना पर बिनावर थाना पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक किसानों का काफी नुकसान हो चुका था। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कराकर आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
Budaun Amarprabhat