Breaking News

पटाखे खरीदकर लौट रहे बाइक सवारों को पिकअप ने मारी टक्कर, युवक की मौत

Spread the love

हादसे में दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल, बरेली रेफर

बिल्सी। थाना बिल्सी क्षेत्र के शेखपुर चौराहे पर सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, कस्बा अंबियापुर निवासी होतराम का पुत्र अर्चित कश्यप अपने दोस्त पारस पुत्र सर्वेश कुमार के साथ बाइक से पटाखे खरीदने बिल्सी गया था। खरीदारी के बाद दोनों वापस लौट रहे थे। इसी दौरान इस्लामनगर-बदायूं मार्ग पर शेखपुर चौराहे के पास इस्लामनगर की ओर से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अर्चित की मौके पर मौत हो गई, जबकि पारस गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां से उसे बरेली रेफर किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

यातायात माह में विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बांटे हेलमेट, नियमों का पालन करने वालों को किया सम्मानित

Spread the love बदायूं। यातायात माह नवंबर-2026 के अंतर्गत बुधवार को भामाशाह चौराहे पर सड़क …