बगरैन। थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव सरौरी में मंगलवार रात बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट से मजदूर के घर में आग लग गई। हादसे में करीब तीन लाख रुपये का घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया।
जानकारी के अनुसार, प्रेम सिंह पुत्र हेमराज सिंह मंगलवार रात करीब 11 बजे घर के बाहर थे। इसी दौरान मीटर से निकली चिंगारी से आग लग गई। लपटों ने टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, कूलर, बेड, कपड़े, अनाज और बर्तन समेत पूरी गृहस्थी को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हल्का लेखपाल को भी सूचना दी गई है।
Budaun Amarprabhat