बदायूं। दीपावली के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यालय परिसर को दीपों और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा दीप प्रज्ज्वलित किए। उन्होंने जनपदवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली प्रकाश, सकारात्मकता और आपसी सद्भाव का पर्व है। यह त्योहार सामाजिक एकता और पारिवारिक प्रेम का संदेश देता है। कार्यक्रम में जिला महामंत्री शैलेंद्र मोहन शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अनुभव उपाध्याय, जितेंद्र सोनकर, अचल शर्मा, अमित सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat