उझानी। अवैध असलहों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उझानी कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक विपिन कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम पतरघटा निवासी रामरहीश पुत्र जीवाराम को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध पोनिया तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने मामले में मुकदमा संख्या 430/2026 के तहत बीएनएस की धारा 115(2), 351(3) और आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Budaun Amarprabhat