Breaking News

निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा एफआईआर दर्ज होने के बाद शांत हुए

Spread the love

निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा एफआईआर दर्ज होने के बाद शांत हुए परिजन, पुलिस ने शुरू की जांच

अलापुर। थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान 23 वर्षीय प्रेमलता पत्नी धीरपाल, निवासी ग्राम कोठा की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, प्रसव पीड़ा होने पर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां ऑपरेशन के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद अस्पताल की ओर से उसे बरेली रेफर किया गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने जिला अस्पताल में हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दीपोत्सव में पहुंचे पूर्व मंत्री आबिद रजा, बच्चों संग मनाई दीपावली

Spread the loveबदायूं। शहर की श्रीराम नगर कॉलोनी में दीपावली के अवसर पर आयोजित दीपोत्सव …