उझानी, बदायूं। उझानी पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, उनके कब्जे से दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस, एक चाकू, चार मोबाइल फोन, हथौड़ा, सोने की टूटी चेन और चांदी की तागड़ी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अर्टिगा कार भी बरामद की है, जिस पर चार फर्जी नंबर प्लेट रखी मिलीं। एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की है।
Budaun Amarprabhat