Breaking News

सट्टे की खाईबाड़ी करते एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, मोबाइल व नकदी बरामद

Spread the love

फैजगंज बेहटा। जनपद बदायूं में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फैजगंज बेहटा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर छापेमारी करते हुए ओरछी गांव के पास मोबाइल फोन के जरिए सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे एक अभियुक्त को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध नियंत्रण अभियान के क्रम में उपनिरीक्षक रवेंद्र सिंह राणा, मुख्य आरक्षी हिटलर खान और आरक्षी राहुल कुमार की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम ओरछी के निकट एक व्यक्ति फोन पर बोल-बोलकर सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा है। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर अभियुक्त कुलवंत सिंह पुत्र ब्रजलाल (निवासी ग्राम ओरछी, थाना फैजगंज बेहटा) को दबोच लिया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से सट्टे के अवैध कारोबार में इस्तेमाल किया जा रहा एक इनफिनिक्स एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 7,510 रुपये की नकदी बरामद हुई। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा अपराध संख्या 268/2026 दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 205 अभ्यर्थियों का चयन व शॉर्टलिस्ट

Spread the loveबदायूं। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र …