Breaking News

बदायूं समेत तीन स्थानों पर लगे डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर

Spread the love

बदायूं समेत तीन स्थानों पर लगे डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर, 68 पेंशनरों को मिला लाभ रेलवे की पहल से पेंशनभोगियों को मिली राहत, ऑनलाइन प्रमाण पत्र बनाने की दी गई जानकारी

बदायूं। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल की ओर से पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, फर्रुखाबाद और बदायूं रेलवे स्टेशन पर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में कुल 68 पेंशनभोगियों के डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाए गए।

मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक डॉ. राकेश कुमार भारती की मौजूदगी में भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों ने सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों और पेंशनरों को ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया की जानकारी दी।

कार्यालय में आयोजित शिविर में 21 पेंशनरों के प्रमाण पत्र बनाए गए, जबकि फर्रुखाबाद और बदायूं रेलवे स्टेशनों पर 47 पेंशनभोगियों को यह सुविधा मिली।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की सुविधा से पेंशनभोगी घर बैठे या शिविरों के माध्यम से अपना प्रमाण पत्र ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। इससे समय की बचत के साथ डिजिटल सेवाओं का लाभ भी मिल रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

एसडीबी पब्लिक स्कूल में दीपावली पर हुईं रचनात्मक गतिविधियां

Spread the loveदीप सजावट और रंगोली बनाकर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा बिसौली। एसडीबी पब्लिक स्कूल …