Breaking News

बिल्सी पुलिस ने जानलेवा हमले के वांछित आरोपी को तमंचे के साथ दबोचा

Spread the love

315 बोर का अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद, न्यायालय में किया पेश

बिल्सी (बदायूं)। जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को बिल्सी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने उलैया से सीतापुर की ओर जाने वाले खड़ंजे से जितेंद्र पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम बेहटा जबी, थाना बिल्सी को गिरफ्तार किया।

आरोपी थाना बिल्सी में दर्ज जानलेवा हमले से संबंधित मुकदमा संख्या 485/26 में वांछित था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी हैं। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह, हेड कांस्टेबल राहुल कुमार, अमित कुमार और कांस्टेबल देवेंद्र कुमार शामिल रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

13 नवंबर को आएंगी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष*

Spread the love* बदायूं: जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि 13 नवंबर 2026 को 10.00 …