Breaking News

भाई दूज पर दबतोरी के बाजारों में उमड़ी भीड़, कपड़े, फल और मिठाई की दुकानों पर रही रौनक

Spread the love

दबतोरी। भाई दूज के त्योहार को लेकर कस्बा दबतोरी के बाजारों में दिनभर चहल-पहल देखने को मिली। त्योहार के चलते कपड़े, फल और मिठाई की दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही बाजारों में खरीदारी करने के लिए लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। बहनों ने भाइयों के तिलक की तैयारियों के लिए मिठाई, फल और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी की। वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों के लिए उपहार और कपड़े खरीदे। राहगीरों ने भी सड़क किनारे वाली दुकानों से मिठाई और फल आदि की जमकर खरीदारी की। मिठाई वालों ने टेंट लगाकर तरह तरह की मिठाई सजाकर रखी हुई थी।
मिठाई की दुकानों पर विभिन्न प्रकार की मिठाइयां खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ लगी रही। फल विक्रेताओं के यहां भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ दिखाई दी। इसके अलावा कपड़ों की दुकानों पर महिलाओं और युवतियों ने जमकर खरीदारी की। बाजार में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में त्योहार को लेकर उत्साह नजर आया।

त्योहार के चलते दुकानदार भी ग्राहकों की भीड़ के बीच व्यस्त दिखाई दिए। पूरे दिन बाजार में खरीदारी का सिलसिला चलता रहा। भाई दूज के पर्व ने कस्बे के बाजारों में रौनक बढ़ा दी। बाजारों में त्योहार का माहौल बना रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उसावां डाकघर को ग्रामीण क्षेत्र में शिफ्ट करने की तैयारी, पूर्व चेयरमैन ने डाक अधीक्षक को लिखा पत्र

Spread the loveउसावां। नगर पंचायत उसावां स्थित उप-डाकघर को अन्य ग्रामीण क्षेत्र में स्थानांतरित करने …