Breaking News

बरबारा में बौद्ध महासम्मेलन में अंबेडकर समाज कल्याण समिति के पदाधिकारियों का सम्मान

Spread the love

बरबारा में बौद्ध महासम्मेलन में अंबेडकर समाज कल्याण समिति के पदाधिकारियों का सम्मान 13 नवंबर तक चलेगी संविधान वाचन कथा, 14 नवंबर को होगा भीम भोज

बिल्सी। उघैती थाना क्षेत्र के ऐतिहासिक गांव बरबारा में पांच दिवसीय बौद्ध महासम्मेलन एवं संविधान वाचन कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में डॉ. भीमराव अंबेडकर युवा समिति बरबारा की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें डॉ. अंबेडकर समाज कल्याण समिति बिल्सी के अध्यक्ष राम कृष्ण आर्य सहित पदाधिकारियों का फूलमालाएं पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया।

इस दौरान तथागत गौतम बुद्ध, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर और अन्य महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में संविधान के मूल्यों और महापुरुषों के विचारों पर चलने का संकल्प लिया गया।

आयोजकों के अनुसार, महासम्मेलन एवं संविधान वाचन कथा 9 नवंबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेगी। इसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर बौद्ध धर्म, नैतिकता और संविधान के आदर्शों से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

समिति अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि 14 नवंबर को दोपहर 12 बजे विशाल भीम भोज का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। इस मौके पर राजवीर सिंह, डॉ. श्यामलाल सागर, राजपाल सिंह, बृजेश सागर, सुनीलदत्त सागर सहित समिति के अन्य पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू और फोर्टिस हेल्थकेयर के बीच एमओयू

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के नर्सिंग, फार्मेसी, फिजियोथेरेपी और एलाइड हेल्थकेयर के स्टुडेंट्स …