बाबा इंटरनेशनल स्कूल में कल सजेगा ‘बाबा रेनबो मार्ट 2026’, गुजरात की संस्कृति के दिखेंगे रंग गरबा-डांडिया, फूड स्टॉल्स, मनोरंजक खेल और लकी ड्रॉ होंगे आकर्षण
बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार 14 नवंबर को वार्षिक उत्सव ‘बाबा रेनबो मार्ट 2026’ का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम की थीम ‘रंगीलो गुजरात’ रखी गई है। इसमें गुजरात की समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा, लोककला और गरबा-डांडिया की आकर्षक प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मनोरंजक खेल, आकर्षक फूड स्टॉल्स, संगीत और लकी ड्रॉ जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्या ने अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
स्थान: बाबा इंटरनेशनल स्कूल, बिल्सी दिनांक: 14 नवंबर 2026, शनिवार समय: सुबह 11 बजे से।
Budaun Amarprabhat