दातागंज हत्याकांड का 50 हजार का इनामी आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार मुठभेड़ में दोनों पैरों में लगी गोली, एक सिपाही भी घायल
बदायूं। दातागंज मेले में चाकू से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या और दूसरे को घायल करने के मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। थाना अलापुर पुलिस ने गुरुवार सुबह करीब पांच बजे ककराला रोड पर मोहम्मदगंज पुलिया के पास मुठभेड़ के दौरान आरोपी मौहम्मद वारिस निवासी फरीदपुर, बरेली को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जबकि एक आरक्षी भी घायल हो गया। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा और जिंदा व खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Budaun Amarprabhat