Breaking News

सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर परिवहन विभाग सख्त, 114 वाहनों के चालान

Spread the love

सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर परिवहन विभाग सख्त, 114 वाहनों के चालान बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और ओवरलोडिंग समेत विभिन्न मामलों में हुई कार्रवाई

बदायूं। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए परिवहन विभाग ने विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। सड़क सुरक्षा माह के तहत शासन एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन/प्रशासन) हरिओम के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में कुल 114 वाहनों के चालान किए गए।

अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, रॉन्ग साइड ड्राइविंग और वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने पर 104 वाहनों के चालान किए गए। वहीं ओवरलोडिंग, रिफ्लेक्टर न होने, वैध फिटनेस प्रमाणपत्र और बीमा के अभाव में 10 वाहनों पर कार्रवाई की गई।

परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की है। विभाग ने कहा कि सुरक्षित वाहन संचालन से स्वयं के साथ दूसरों का जीवन भी सुरक्षित रखा जा सकता है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दीपोत्सव में पहुंचे पूर्व मंत्री आबिद रजा, बच्चों संग मनाई दीपावली

Spread the loveबदायूं। शहर की श्रीराम नगर कॉलोनी में दीपावली के अवसर पर आयोजित दीपोत्सव …