डीएम-एसपी ने परखा सुरक्षा इंतजाम ड्रोन से होगी निगरानी, परिक्रमा मार्ग पर पुलिस बल तैनात
संभल। ऐतिहासिक 24 कोसीय परिक्रमा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। 13 नवंबर से शुरू होने वाली परिक्रमा के मद्देनजर गुरुवार को जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अधिकारियों ने श्री वंश गोपाल तीर्थ और नैमिषारण्य तीर्थ पहुंचकर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
परिक्रमा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। मार्ग पर जगह-जगह पुलिस बल और आरआरएफ की तैनाती की गई है। इसके साथ ही आसपास के गांवों में भी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।
Budaun Amarprabhat