दबतोरी। भाई दूज के त्योहार पर बुधवार को दबतोरी में रेलवे स्टेशन के पीछे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। त्योहार के चलते बाजार और आसपास के क्षेत्रों से लोगों की आवाजाही बढ़ने से सड़क पर वाहनों का दबाव अधिक रहा। इस दौरान कार, ट्रैक्टर, बाइक और अन्य वाहनों के एक साथ निकलने के कारण रास्ता संकरा हो गया और आवागमन प्रभावित हुआ।
जाम लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन काफी देर तक जाम में फंसे रहे। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालते हुए जाम खुलवाने में मुस्तैद दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकलवाकर यातायात सुचारु कराने का प्रयास किया। त्योहार के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए स्थानीय लोगों ने भी यातायात व्यवस्था बेहतर बनाए रखने की आवश्यकता जताई।
Budaun Amarprabhat