बिल्सी। बिल्सी विधानसभा के क्षेत्रीय विधायक श्री हरीश शाक्य जी के अथक प्रयासों से नगर पालिका परिषद बिल्सी में जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा के माध्यम से नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 1 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है। इन कार्यों के तहत नगर के विभिन्न वार्डों में इंटरलॉकिंग व सीसी सड़क, नाली निर्माण एवं पथ प्रकाश का कार्य कराया जाएगा।
स्वीकृत कार्यों में वार्ड नम्बर 23 में बालाजी तिराहे से गांधी पार्क तक, वार्ड नम्बर 2 में गांधी पार्क से रामा पेट्रोल पम्प तक, वार्ड नम्बर 19 में पानी टंकी से गोपाल स्वामी आश्रम तक, वार्ड नम्बर 7 में रोडवेज बस स्टैण्ड से अगौल रोड तक, वार्ड नम्बर 16 में जिला सहकारी बैंक से शर्मा गन हाउस तक, वार्ड नम्बर 1 में बाईपास से स्टेट बैंक रोड तक तथा बाईपास से मोनू गुप्ता के मकान तक, वार्ड नम्बर 19 में गांधी हॉस्पिटल से लाल सहाय के प्लाट तक, वार्ड नम्बर 23 में दिलीप राठी के घर से यतेन्द्र राठी के घर तक, वार्ड नम्बर 18 में लल्लू हलवाई के घर से अनिल दीक्षित के घर तक, वार्ड नम्बर 2 में हरिपाल के मकान से प्रभु के मकान तक एवं वार्ड नम्बर 4 में रामलीला मंच तक सड़क, नाली व पथ प्रकाश के कार्य शामिल हैं।
इस अवसर पर विधायक हरीश शाक्य ने बताया कि बिल्सी नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुविधायुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है। नगर के हर वार्ड में बुनियादी सुविधाएं पहुंचे, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। डूडा के माध्यम से स्वीकृत इन कार्यों से नगरवासियों को जलभराव, कीचड़ एवं अंधेरे की समस्या से निजात मिलेगी और आवागमन सुगम होगा।
उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। आने वाले दिनों में बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में और भी विकास कार्य कराए जाएंगे। सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा।
Budaun Amarprabhat