अलापुर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम जगत से लापता हुए दो मासूम बच्चों को अलापुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दोनों बच्चों की उम्र क्रमशः 10 और 11 वर्ष है।
पुलिस के अनुसार, 12/13 नवंबर की रात बच्चों के परिजनों ने उनके बिना बताए घर से चले जाने की सूचना थाना अलापुर में दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीमों ने तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे कस्बा अलापुर स्थित रामलीला मेले से दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया। बच्चों के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष सनी चौधरी व पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।
Budaun Amarprabhat