बदायूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में शोकसभा आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता सहित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत पुण्यात्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि मां का स्नेह, त्याग और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी धरोहर है। इस दुख की घड़ी में पूरी पार्टी मुख्यमंत्री एवं उनके परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने ईश्वर से शोकाकुल परिवार को धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।
इस दौरान अनुभव उपाध्याय, अमित कुमार सिंह, राघव सिंह, कृष्णा गुप्ता, हिमांशु सक्सेना सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat