Breaking News

भूमाफियाओं पर कार्रवाई की मांग को लेकर भाकियू (चढूनी) का धरना 45वें दिन भी जारी

Spread the love

बदायूं। भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई और जमीनों को कब्जामुक्त कराने समेत विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) का मालवीय आवास गृह पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना रविवार को 45वें दिन भी जारी रहा। नौ अक्टूबर से चल रहे धरने में किसान अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने मांगों का समाधान न होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।

धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने कहा कि बीएसएनएल कार्यालय के पीछे नाले के दोनों ओर स्थित सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला उठाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि रोक के आदेश के बावजूद वहां निर्माण कार्य जारी है। इसके अलावा उझानी क्षेत्र के ग्राम जनुईया निवासी भगवान दास और प्रेमवती की जमीन पर कथित रूप से जबरन कब्जा किए जाने का मामला भी उठाया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि इन मामलों की जानकारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह चढूनी को भेजी जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो राष्ट्रीय अध्यक्ष को बदायूं बुलाकर बड़े आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। जिला महासचिव बीयीशु दास ने भी किसानों की मांगों पर कार्रवाई की मांग उठाई।

धरने के माध्यम से संगठन ने संबंधित जमीनों की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई करने और कथित अवैध कब्जों को हटवाने की मांग की।

इस दौरान कृष्ण अवतार शाक्य, कासिम खां, बब्बू हुसैन, रहीस अहमद मलिक, यादवेंद्र यादव, प्रेमवती, भगवान दास, अनवर शाह, नूरुद्दीन और शरीफ अब्बासी सहित संगठन के पदाधिकारी एवं किसान मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की स्टेप अप सेरेमनी में मेधावी सम्मानित

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर की ओर से …