Breaking News

ब्लैकआउट मॉकड्रिल में परखी गईं आपातकालीन तैयारियां, विभागों ने किया राहत-बचाव का अभ्यास

Spread the love

बदायूं। आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने और जनसुरक्षा की तैयारियों को परखने के लिए रविवार को पुलिस परेड ग्राउंड में ब्लैकआउट मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों ने आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया।

जिलाधिकारी अवनीश राय के निर्देश पर उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा एवं नगर मजिस्ट्रेट सुमित सिंह के नेतृत्व में आयोजित मॉकड्रिल में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों, अग्निशमन विभाग, विद्युत विभाग, आपदा मित्रों सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

मॉकड्रिल के दौरान सायरन बजाकर ब्लैकआउट प्रक्रिया, संचार व्यवस्था, सुरक्षित निकासी, भीड़ नियंत्रण और प्राथमिक उपचार का अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही एंबुलेंस, मेडिकल टीम और अग्निशमन विभाग की तत्परता भी परखी गई। अभ्यास के माध्यम से आपातकालीन स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों का परीक्षण किया गया।

नगर मजिस्ट्रेट सुमित सिंह ने बताया कि मॉकड्रिल का उद्देश्य विभिन्न विभागों की कार्यक्षमता, तत्परता और आपसी समन्वय को परखना है। इससे वास्तविक आपातकालीन परिस्थितियों में जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ राहत एवं बचाव कार्य समयबद्ध तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मंडी समिति के सचल दल पर हमले में घायल सुरक्षा गार्ड की बरेली में इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Spread the loveउझानी (बदायूं)। नगर में मंडी शुल्क की चोरी रोकने में जुटे कृषि उत्पादन …