Breaking News

नगर पालिका अध्यक्ष इशरत अली खान ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

Spread the love

सैदपुर (बदायूं)। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन के लिए रविवार 22 नवंबर को बूथ दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद सैदपुर के अध्यक्ष इशरत अली खान ने फीता काटकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।

इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विपिन वर्मा, चिकित्सा अधिकारी तौसीफ रजा खान, चीफ फार्मासिस्ट मुरलीधर आर्य, बीपीएम नावेद अहमद, बीएचडब्ल्यू शशिबाला, वार्ड बॉय मुजाहिद अहमद, अनुज कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वीर जवान अंकुश पटेल की शहादत पर सांसद धर्मेन्द्र यादव ने जताया गहरा शोक

Spread the loveबदायूँ। जनपद के ग्राम आमगांव निवासी व भारतीय सेना में नायक के पद …