बिसौली। कस्बा सैदपुर स्थित मदरसा जामिया हनफिया रजविया में जश्न-ए-दस्तारबंदी कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें कुरआन-ए-पाक का हिफ्ज और किरात की तालीम पूरी करने वाले 21 छात्रों की उलेमाओं ने दस्तारबंदी की। कार्यक्रम का शुभारंभ कुरआन की तिलावत और नात-ए-नबी से हुआ। मुख्य अतिथि सय्यद अहसन मियां पीलीभीत ने कहा कि दीनी तालीम के साथ आधुनिक शिक्षा भी जरूरी है। उन्होंने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने और समाज की सेवा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में देश में अमन-शांति, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की गई। इस दौरान मदरसे के उलेमा, शिक्षक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat