Breaking News

स्काउट ने मेले में खोये तीन बच्चों को उनके परिजनों से मिलाया

Spread the love

केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा और भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने संपूर्ण स्काउट कैंप और प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने स्काउट के टैंटों का फीता काटकर उद्घाटन किया।

बदायूं : भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में मेला ककोड़ा में चल रहे खोया पाया समाज सेवा शिविर में स्काउट ने तीन मेले में खोये बच्चों को उनके परिजनों से मिलाया। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने फीता काटकर संपूर्ण शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने बच्चों के सेवा कार्य की सराहना की उन्होंने कहा कि स्काउट की सेवा देशभक्ति अतुलनीय है।
इससे पूर्व स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त एडवोकेट महेश चंद्र सक्सेना ने स्काउट ध्वज फहराया उन्होंने कहा कि स्काउट का पहला धर्म निस्वार्थ सेवा है, देश पर जब भी विपत्ति आई है स्काउट ही सबसे आगे रहा है। 24 घंटे सेवा करना देश भक्ति से कम नहीं है। उन्होंने स्काउट के टैंटों का फीता काटकर उद्घाटन किया। भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन लाल लोधी, विधायक महेश चंद्र गुप्ता,
जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, डीएम अवनीश राय, एसएसपी सुश्री अंकिता शर्मा, सीडीओ सुश्री गामिनी सिंगला और जिला विद्यालय निरीक्षक लालजी यादव ने देर रात टीम के साथ स्काउट के टेंटों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि स्काउट विपरीत परिस्थितियों में भी हिम्मत नहीं हारता सबकी मदद करता है और लक्ष्य तक पहुंचता है। जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि तीन खोये हुए बच्चों को स्काउट ने उनके परिजनों से मिलाने का कार्य किया। जिला संगठन कमिश्नर मोहम्मद असरार, डीटीसी सत्यपाल गुप्ता और नंदराम शाक्य ने स्काउट की गंगा तट, मुख्य मार्ग, मेले के पूर्वी और पश्चिम क्षेत्र में के अलावा मुख्य द्वारा और मुख्य चारों पर जिम्मेदारियां सौंपी, स्काउट ने सेवा कार्य किया और खोए हुए तीन बच्चों को उनके परिजनों से मिलाया।
इस मौके पर अनार सिंह, सुरेश बाबू शाक्य, माधव सिंह, अशोक शाक्य, वीर सिंह, राजीव कुमार, अनार सिंह राजपूत, संतवीर, अंकित कुमार, सौरभ आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की स्टेप अप सेरेमनी में मेधावी सम्मानित

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर की ओर से …