Breaking News

सरसों के खेत में लगी फ्यूचर लीडर्स स्कूल की पाठशाला, खेती से अर्थव्यवस्था तक सीखा ज्ञान

Spread the love

कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने खेत में पहुंचकर समझी सरसों की खेती, शिक्षकों ने दी वैज्ञानिक और आर्थिक जानकारी

बिल्सी (बदायूं)। फ्यूचर लीडर्स स्कूल के कक्षा आठ के विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक शिक्षा देने के उद्देश्य से सरसों के खेत में शैक्षिक गतिविधि कराई गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने खेत में पहुंचकर सरसों की फसल को करीब से देखा और खेती से लेकर उसके उपयोग एवं आर्थिक महत्व की जानकारी प्राप्त की।

शिक्षक विशेष चौहान, केशव शर्मा और साक्षी गुप्ता ने विद्यार्थियों को सरसों की बुवाई, फसल के विकास, मिट्टी, जलवायु और पैदावार के बारे में बताया। साथ ही सरसों के तेल, साग और इसके पोषण संबंधी महत्व की जानकारी दी। शिक्षकों ने बताया कि सरसों की खेती किसानों की आय और खाद्य तेल उद्योग के लिए भी महत्वपूर्ण है।

विद्यालय के डायरेक्टर वीपी सिंह ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। विद्यार्थियों को प्रकृति और वास्तविक जीवन से जोड़कर शिक्षा देना जरूरी है। एमडी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से बच्चों में रचनात्मक सोच और व्यावहारिक समझ विकसित होती है। प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने भी प्रत्यक्ष अनुभव आधारित शिक्षा को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को किया गया सम्मानित

Spread the loveदहगवां। ‘मेरा युवा भारत, बदायूं’ के तत्वावधान में दहगवां विकासखंड के जरीफनगर स्पोर्ट्स …