Breaking News

नेपाल व अमेरिका सहित 14 प्रदेशों के 92 साहित्यकार सम्मानित

Spread the love

बिसौली में सजा साहित्य का महाकुंभ

बिसौली। के.बी. हिंदी सेवा न्यास, डॉ. मिथिलेश दीक्षित साहित्य-संस्कृति सेवा न्यास एवं आईपीएस केवल खुराना स्मृति मंच के संयुक्त तत्वावधान में 12वें अंतरराष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान समारोह का भव्य आयोजन आर.के. इंटरनेशनल स्कूल में किया गया। एक दिवसीय इस साहित्यिक महाकुंभ में नेपाल और अमेरिका सहित देश के 14 प्रदेशों से आए रचनाकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
समारोह की अध्यक्षता बदायूँ के वरिष्ठ साहित्यकार एवं समाजसेवी अशोक खुराना ‘वितान’ ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. राम निवास ‘मानव’ तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश की डॉ. लता अग्रवाल ‘तुलजा’ और गढ़वाल विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. उमेश चन्द्र नैथानी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन बरेली के डॉ. नितिन सेठी ने किया।
समारोह का शुभारंभ न्यास अध्यक्ष डॉ. सतीश चन्द्र शर्मा ‘सुधांशु’ एवं मंचासीन अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। चंदौसी से आईं कु. शिवानी दीक्षित ‘महक’ ने मधुर वाणी वंदना प्रस्तुत की। प्रथम सत्र में डॉ. मिथिलेश दीक्षित न्यास के सचिव डॉ. नितिन सेठी और महासचिव आशीष कुमार शर्मा ने वार्षिक प्रतिवेदन रखा। द्वितीय सत्र में के.बी. हिंदी सेवा न्यास के महासचिव आशुतोष कुमार शर्मा ने 2014 से अब तक की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इस अवसर पर न्यास की त्रैमासिक पत्रिका ‘नये क्षितिज’ के संयुक्तांक सहित सात महत्वपूर्ण पुस्तकों का लोकार्पण हुआ। इनमें डॉ. सतीश चन्द्र शर्मा ‘सुधांशु’ की कृतियां ‘ना री, मुकरी’ व ‘किशोर मन की कुंडलियां’, राजेंद्र शर्मा ‘राही’ का ‘संस्कारों की चौपाल’, मुकेश कुमार दीक्षित ‘शिवांश’ का ‘काव्य प्रेरणा’, सुधा शर्मा आर्य का उपन्यास ‘ऐसे तो मत दुत्कारो’, वर्षा अग्रवाल का ‘आचमन’ और हरिराम ‘पथिक’ का गीत संग्रह ‘गीत साथ जो मिलकर गाये’ प्रमुख रहे।
समारोह में समग्र साहित्यिक योगदान हेतु डॉ. राम निवास मानव, डॉ. घमंडी लाल अग्रवाल, डॉ. रमा कांता, डॉ. अरविंद श्रीवास्तव ‘असीम’, डॉ. लता अग्रवाल तुलजा, डॉ. राजेंद्र मिलन, डॉ. सुषमा सिंह और डॉ. आर.पी. सारस्वत को ₹5,000 की सम्मान राशि प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त गोविंद पाल, शंकर भट्टाचार्य, डॉ. कुसुम रानी नैथानी, डॉ. रफीक नागौरी आदि को ₹2,100 सहित ‘विभूषण श्री’ तथा वर्षा अग्रवाल, अलका अग्रवाल व वाणी अब्राहम सिंह को ₹1,100 सहित ‘भूषण श्री’ सम्मान से नवाजा गया।
महासचिव आशुतोष कुमार शर्मा ने बताया कि समारोह में कुल 92 महानुभावों को सम्मानित किया गया। अंत में अध्यक्षीय उद्बोधन और डॉ. नितिन सेठी के आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मतदाता सूची पुनरीक्षण: शक्ति केंद्रों पर छूटे हुए वोट बनवाने पर दिया जोर

Spread the loveसहसवान। मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को नगर के विभिन्न …