Breaking News

TEDx TMU का मंच बनेगा विचारों, प्रेरणा और नवाचार का संगम

Spread the love

27 नवंबर को जुटेंगी देश की प्रतिष्ठित हस्तियां, विद्यार्थियों से साझा करेंगी अपने अनुभव

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) में 27 नवंबर को TEDx TMU मुरादाबाद-2026 का आयोजन होगा। इसमें सैन्य नेतृत्व, सिनेमा, उद्यमिता, स्वास्थ्य सेवा, महिला सशक्तिकरण और युवा नेतृत्व सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां विद्यार्थियों से अपने अनुभव और सफलता की कहानियां साझा करेंगी।

कार्यक्रम में एयर चीफ मार्शल सेवानिवृत्त बीएस धनोआ कारगिल युद्ध के अनुभवों और नेतृत्व क्षमता पर विचार रखेंगे। वहीं सेवानिवृत्त एडमिरल आर. हरि कुमार चार दशक से अधिक के सैन्य अनुभवों के जरिए अनुशासन और रणनीतिक सोच का महत्व बताएंगे। पूर्व सैन्य अधिकारी एवं अभिनेता मेजर मोहम्मद अली शाह वर्दी से अभिनय तक के अपने सफर को साझा करेंगे।

इसके अलावा उद्यमी डॉ. सार्थक बख्शी नवाचार और स्टार्टअप, अभिनेता गुलशन पांडेय अभिनय जगत के संघर्ष, जबकि सिद्धि सोमानी जौहरी महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर विचार रखेंगी। टीएमयू की छात्रा एवं यूथ एक्स विजेता समृद्धि शर्मा भी युवा सोच और आत्मविश्वास पर अपने विचार साझा करेंगी।

विश्वविद्यालय के कार्यकारी निदेशक अक्षत जैन, कुलपति प्रो. वीके जैन और डीन एकेडमिक्स प्रो. मंजुला जैन सहित अन्य गणमान्य लोग कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

त्योहारों को लेकर अलर्ट प्रशासन, डीएम-एसएसपी ने बाजारों में किया पैदल मार्च

Spread the love बदायूँ। आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए जिलाधिकारी …