Breaking News

ईवीएम-वीवीपैट जागरूकता अभियान शुरू, मतदाताओं को कराया मतदान का अभ्यास

Spread the love

बिसौली। मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने और अधिक से अधिक मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को तहसील परिसर में ईवीएम एवं वीवीपैट जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। उपजिलाधिकारी प्रियंका गोयल ने अभियान केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अभियान के दौरान युवाओं, महिलाओं और अन्य नागरिकों ने डमी ईवीएम पर बटन दबाकर मतदान का अभ्यास किया। इसके बाद वीवीपैट मशीन में दिखाई देने वाली पर्ची के माध्यम से वोट दर्ज होने की प्रक्रिया को समझा।

एसडीएम ने कहा कि अभियान का उद्देश्य मतदाताओं की शंकाओं का समाधान कर उन्हें मतदान के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कर्मचारियों को अधिक से अधिक लोगों को व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।

इस दौरान तहसीलदार सोहन पाल, नायब तहसीलदार रजत कुमार, सुधाकर शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में पुलिस का अभियान, पांच वारंटी और शांति भंग के आरोपी गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा …