सहसवान। मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को नगर के विभिन्न शक्ति केंद्रों पर बैठकों का आयोजन कर छूटे हुए मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाने पर विशेष जोर दिया गया। नगर के मोहल्ला नसरुल्लागंज स्थित राय साहब की कोठी पर आयोजित बैठक में बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क करने का आह्वान किया गया।
बैठक में पदाधिकारियों ने बूथ अध्यक्षों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के प्रत्येक परिवार से संपर्क करें और यह सुनिश्चित करें कि जिन युवाओं ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है, उनका वोट हर हाल में बन जाए। इसके साथ ही यदि किसी कारणवश किसी परिवार के किसी सदस्य का नाम मतदाता सूची में जुड़ने से रह गया है, तो आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करवाकर उनका वोट बनवाने में भी पूरा सहयोग करें।
इस मौके पर शक्ति केंद्र प्रभारी सौरभ सक्सेना, नगर मंडल अध्यक्ष पीयूष माहेश्वरी, अबीर सक्सेना, हिमांशु माहेश्वरी, सौरभ वाल्मीकि, नीरज माहेश्वरी, मुजाहिद हुसैन और रामजीलाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।दूसरी तरफ, शक्ति केंद्र संयोजक डॉ. प्रवीण माहेश्वरी के आवास पर भी मतदाता पुनरीक्षण को लेकर बैठक संपन्न हुई। यहां भी छूटे हुए पात्र लोगों के नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराने की रणनीति बनाई गई।
इस दौरान दीक्षा माहेश्वरी, बूथ प्रभारी अमित वाल्मीकि, प्रदीप कुमार, नदीम अहमद, कलीम, नरेश कुमार और खालिद सहित तमाम बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat