बदायूं। गंगा स्नान पर्व-2026 पर मेला ककोड़ा पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोडवेज की 50 विशेष बसें संचालित की जाएंगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश पाठक ने बताया कि 22 नवंबर को अपराह्न तीन बजे से मेला समाप्ति तक बदायूं रोडवेज बस स्टैंड और ककोड़ा मेला स्थित अस्थायी बस स्टेशन के बीच बसें उपलब्ध रहेंगी। बसों का संचालन प्रत्येक आधे घंटे में किया जाएगा। बदायूं से मेला स्थल की दूरी करीब 30 किलोमीटर है। प्रति यात्री एक तरफ का किराया 42 रुपये निर्धारित किया गया है। श्रद्धालुओं के लिए बसों की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।
Budaun Amarprabhat