सांसद धर्मेंद्र यादव को सौंपा ज्ञापन
बदायूं। समाजवादी पार्टी के 2027 विधानसभा चुनाव घोषणा पत्र में यश भारती सम्मान की घोषणा के बीच बदायूं के आमिर सुल्तानी ने कलाकारों की मासिक पेंशन की मांग उठाई है। उन्होंने सांसद धर्मेंद्र यादव को ज्ञापन सौंपकर 60 वर्ष से अधिक आयु के कलाकारों को मासिक पेंशन देने तथा दिवंगत कलाकारों के परिवारों को आर्थिक सहायता व पेंशन व्यवस्था लागू करने का आग्रह किया।
सुल्तानी ने कहा कि सामाजिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक कलाकारों ने अपना जीवन कला व संस्कृति को समर्पित किया है, लेकिन बुढ़ापे में कई कलाकारों को आर्थिक संकट झेलना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सम्मान के साथ जीवन सुरक्षा और आर्थिक सहारा भी जरूरी है, जिससे कलाकारों का जीवन-यापन सम्मानपूर्वक हो सके।
सांसद धर्मेंद्र यादव ने भरोसा दिलाया कि कलाकारों के हित में रखी गई इस मांग पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और सरकार बनने पर हर स्तर पर ठोस कदम उठाए जाएंगे।
Budaun Amarprabhat