Breaking News

मदर एथीना स्कूल में राष्ट्रीय गणित दिवस पर भव्य वैज्ञानिक कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

बदायूं। महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती (22 दिसंबर) पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में मदर एथीना स्कूल में जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में वैज्ञानिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला (आईएएस) ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया और कहा कि परिश्रम ही सफलता का आधार है।
कार्यक्रम समन्वयक विवेक जौहरी के मार्गदर्शन में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने गणित व विज्ञान के मॉडल प्रस्तुत किए और प्रश्नोत्तरी में भाग लिया। विद्यालय निदेशिका चयनिका सारस्वत ने कहा कि गणित और विज्ञान जीवन व नवाचार को दिशा देने का सशक्त माध्यम हैं। प्रधानाचार्या पवित्रा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल के निकांक्षा, त्रिज्या, अविका गंगवार, नवाज, जोया, फहीम, अन्या अग्रवाल, तनुष शाक्य, प्रीत ढींगरा, सृष्टि यादव, नव्या, फातिमा, आराध्य, अरवा, आलोक, समर, अंश व शिवांश यादव, राजाराम महिला इंटर कॉलेज की अनुष्का, अरीबा व अलीशा तथा कंपोजिट स्कूल पड़ौवा की पावनी, चांदनी, सृष्टि, कशिश, मानवी, मन्नत व आरुषि सहित अन्य प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार दिए गए।
विद्वानों राजीव भटनागर, शिवम सक्सेना, देवेंद्र सहाय, जेपी वैश्य, पंकज कुमार, विशाल गुप्ता, विपिन सक्सेना व तरुण अरोड़ा ने व्याख्यान दिए। समन्वयक विवेक जौहरी ने बताया कि मात्र 32 वर्ष की आयु में रामानुजन ने संख्या पद्धति, गणितीय विश्लेषण और अनंत श्रेणियों पर उल्लेखनीय शोध कर विश्व में पहचान बनाई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

Spread the loveबदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी …